बसना : मुख्यमंत्री बघेल ने भंवरपुर के किसान उद्ल सिंह पोर्ते... - CG Sandesh

बसना : मुख्यमंत्री बघेल ने भंवरपुर के किसान उद्ल सिंह पोर्ते के घर लिया छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद।

आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम भंवरपुर निवासी आदिवासी किसान उद्ल सिंह पोर्ते के घर फुलकांस की थाली में बड़ी ही सादगी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री के लिए किसान पोर्ते द्वारा अपने के घर के बाड़ी से निकले सुनसुनिया, करेला,तिवरा और मुनगा भाजी, जिमीकांदा, गारे वाला कड़ही, तिवरा दाल, रहर दाल, बिजौरी और सील बट्टे से पीसी टमाटर चटनी बनाया गया था। जिसका मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया।


अन्य सम्बंधित खबरें