अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। युवक की हत्या किसने की इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नही आई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला जिले के जांगल थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे में स्थित बेलचर गांव के पास देर रात बीच सड़क पर शव पड़ा हुआ था। इलाके के कुछ लोग बीजापुर से जगदलपुर की तरफ आ रहे थे, जिन्होंने शव देखकर फौरान इसकी सूचना पुलिस को दी कुछ देर के बाद जवानों की टीम पहुंची जिन्होंने शव को बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना स्थल से किसी भी तरह का कोई नक्सल पर्चा बरामद नहीं हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर एक्सिडेंटल केस भी हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें