भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नतीजे आज : CONGRESS लगाएगी जीत की ह... - CG Sandesh

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नतीजे आज : CONGRESS लगाएगी जीत की हैट्रिक या फिर BJP करेगी कमाल

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे. इस चुनाव में 71.74 फीसदी मतदान हुआ है. कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस की सावित्री मण्डावी, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के घनश्याम जुर्री, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम।कांकेर के एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया था कि भानुप्रतापपुर में थ्री लेयर सुरक्षा के बीच मतगणना होगी. मतगणना स्थल के साथ स्ट्रांग रूम में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है. मतगणना लगभग 19 राउंड चलेगी. शाम चार बजे तक नतीजे भी डिक्लियर कर दिए जाएंगे।



भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच दिसंबर को मतदान

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच दिसंबर को मतदान हुआ था. भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी की 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, तब से यह सीट खाली है



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें