बसना : भंवरपुर को मिली सौगात पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यम... - CG Sandesh

बसना : भंवरपुर को मिली सौगात पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद, फोड़े गए फटाखे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार भंवरपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत भंवरपुर क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की, जिसका क्षेत्रवासी लम्बे अरसे से इंतज़ार कर रहे थे. भंवरपुर को तहसील बनाए जाने सहित महाविद्यालय, राष्ट्रीयकृत बैंक इस क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग थी.

अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्रवासियों को जो सौगात दी उससे क्षेत्रवासी गदगद हैं, कांग्रेस के आलावा बीजेपी की नेता भी इसका स्वागत कर रहे हैं, मुख्यमंत्री की इस सौगात से क्षेत्र में फटाखे भी फोड़े जा रहे हैं.

अरसों से यह क्षेत्र विकास के नाम पर पीछे रह गया था, जनप्रतिनिधि लगातार इसे नजर अंदाज करते नजर आ रहे थे. मुख्यमंत्री की सौगात के बाद भंवरपुर अब नगर पंचायत बनाया जायेगा, उप तहसील कार्यालय, राष्ट्रीयकृत बैंक, महाविद्यालय खुलने सहित चौकी को थाना बनाया जायेगा.

उप तहसील कार्यालय खुलने से 52 ग्राम पंचायत के करीब 102 गाँव को उसका लाभ मिलेगा, दूरस्थ अंचल के छात्रों को अब महाविद्यालय की सुविधा मिलेगी. चौकी को थाना बनाए जाने से अपराध में कमी आएगी. राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए अब इन ग्रामीणों को बसना अथवा सरायपाली तक की दुरी तय नहीं करनी पड़ेगी.

इस घोषणाओं के बाद लोगों को यह उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में अब जल्द ही भंवरपुर ब्लाक भी बना दिया जायेगा, मुख्यमंत्री की इस सौगात को सभी क्षेत्रवासी जोर शोर से स्वागत कर रहे हैं. निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में यह कांग्रेस को एक बड़ा फायदा दिलाएगा.

आपको बता दें कि भंवरपुर से कुछ ही दुरी पर ग्राम संतपाली स्थित है, जो कि स्थानीय विधायक किस्मतलाल नन्द का गृहग्राम है. अपनी विधायकी में मुख्यमंत्री से मिली यह सौगात विधायक किस्मतलाल नन्द को भी आने वाले समय में फायदा दे सकती है.    

वहीँ मुख्यमंत्री की इस भेंट का भंवरपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चरण चौधरी ने भी स्वागत किया, इस घोषणा के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता मिठाई लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे थे. जहाँ उन्होंने मंडल अध्यक्ष का मुंह मीठा किया और फटाखे भी फोड़े. मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चरण चौधरी ने माना कि क्षेत्र काफी समय से पिछड़ गया था, इस सौगात के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.


अन्य सम्बंधित खबरें