बिलासपुर खेल आवासीय परिसर के  लिए अभनपुर के तीन सगी बहनों का... - CG Sandesh

बिलासपुर खेल आवासीय परिसर के लिए अभनपुर के तीन सगी बहनों का हुआ चयन

अभनपुर। समीपस्थ ग्राम भेलवाडीह निवासी जितेंद्र कुमार सिन्हा के एथलीट बेटी कुमारी सानिया कक्षा 12 वीं ,कु. इशारानी कक्षा 9वीं एवं कु. युवानी कक्षा 7वीं जोकि अभनपुर के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अभनपुर में अध्ययनरत है जिन्होंने माह अगस्त में आयोजित आवासीय परिसर बहतराई बिलासपुर के चयन ट्रायल में हिस्सा लिए और तीनों बहन का चयन उक्त आवासीय परिसर के लिए चयन हुआ है।



पूर्व में तीनों बहन मैराथन में भाग लिए थे और जीती हुई राशि कोरोना रिलीफ फंड मुख्यमंत्री को सहयोग किये थे ।लगातार राज्य स्तर के खेलों में गोल्ड सिल्वर पदक जीतती रही है ,और अपने खेल कौशल से स्कूल सहित अभनपुर क्षेत्र का नाम रोशन करती रही है।अक्टूबर में आयोजित वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप में सानिया सिन्हा दो कांस्य पदक जीती।इशारानी 600 मीटर में नेशनल के चयनित हुई छोटी बहन युवानी 12 वर्ष से कम उम्र होकर भी अंडर 17 के पैदल चाल में सिल्वर मैडल जीतकर नेशनल के लिए चयनित हुई थी।
तीनो दंगल गर्ल्स सिन्हा सिस्टर्स के बिलासपुर आवासीय खेल परिसर में चयन होने पर अभनपुर आत्मानंद विद्यालय ,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला परिवार के प्राचार्य डी.एस.वर्मा ,वरिष्ठ व्याख्याता पति राम तारक,सुखदेव राम साहू, शिक्षक हेमन्त कुमार साहू, संकुल समन्वयक भोला राम साहू सहित सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चो को खूब आशीर्वाद दिए हैं।


No Image

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें