CONGRESS प्रत्याशी सावित्री मंडावी को मिले तीसरे राउंड में 9... - CG Sandesh

CONGRESS प्रत्याशी सावित्री मंडावी को मिले तीसरे राउंड में 9592 वोट

कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम से आगे चल रही है। वहीं भाजपा तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। तीसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 9,592 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार अकबर कोर्राम को 4,996 वोट और BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 4359 वोट मिले है। .

बता दें कि कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट पर पांच दिसंबर को हुए मतदान में 72 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे. छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला माओवाद से प्रभावित है. यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. पहले इस सीट पर कांग्रेस से मनोज सिंह मंडावी विधायक थे. उनका बीते अक्टूबर माह में निधन हो गया था. कांग्रेस ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झौंक रखी है


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें