MLA की बल्लेबाजी में घायल हुई गर्ल्स प्लेयर, होंठ में चोट लग... - CG Sandesh

MLA की बल्लेबाजी में घायल हुई गर्ल्स प्लेयर, होंठ में चोट लगने से हुई लहूलुहान

दुर्ग। दुर्ग विधायक अरुण वोरा के क्रिकेट खेलने के दौरान एक हादसा हो गया। विधायक ने बल्ले से इतना तेज शॉट मारा कि बॉल सीधे एक गर्ल्स प्लेयर के मुंह में लगी और उसका होंठ फट गया और वो लहूलुहान हो गई। बाद में विधायक उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के मुंह में टांके लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के पद्मनाभपुर स्टेडियम में बुधवार को दुर्ग विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम का सलेक्शन होना था। इसके लिए सभी संबंधित महाविद्यालयों से महिला और पुरुष टीम का चयन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में दुर्ग विधायक अरुण वोरा को भी बुलाया गया था। विधायक वोरा ने कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट खेलते हुए फोटो शूट कराने की इच्छा जताई।


वोरा समर्थकों ने गर्ल्स प्लेयर से बैट लेकर विधायक को दिया। इसके बाद एक दूसरी लड़की को बॉलिंग करने के लिए कहा गया। फील्डिंग के लिए गर्ल्स प्लेयर को विकेट से नजदीक खड़ा करवाया। बॉलर ने विधायक को सामने देखकर हल्की बॉल डाली। बॉल बैट से लगकर इतनी तेज गई की सामने खड़ी गर्ल्स प्लेयर के मुंह में लगी। इससे गर्ल्स प्लेयर का होंठ फट गया और वो लहूलुहान होकर वहीं मैदान में गिर गई। बाद में लोग दौड़े और बच्ची को घायल हालत में जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया।

बॉल लगने से गर्ल्स प्लेयर लहूलुहान हो गई। उसे देखते ही विधायक वोरा घबरा गए। मामला तूल न पकड़े इससे उन्होंने बच्ची को अपनी गाड़ी में बिठाया और उसे सीधे जिला अस्पताल लेकर गए। सूचना मिलते ही दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल पहले से ही वहां मौजूद थे और डेंटिस्ट डॉक्टर रेणुका बाकलीवाल से उसका इलाज करवाया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान बच्ची को 5 टांके लगे हैं। उसका काफी ब्लड बह गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें