हार्वेस्टर की चपेट में आने से 1 वर्षीय बच्चे की मौत - CG Sandesh

हार्वेस्टर की चपेट में आने से 1 वर्षीय बच्चे की मौत

जांजगीर-चांपा जिले के बालोदा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरिया में हार्वेस्टर की चपेट में आने से 1 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. बच्चे के पिता मनोज कुमार ने इसकी शिकायत बालोदा थाने में दर्ज करायी है.

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है की वह ग्राम पहरिया का निवासी है. खेती किसानी का काम करता है. उसका एक वर्षीय बेटा चिराग कुमार 7 दिसम्बर को घर के बाड़ी में खेल रहा था. हार्वेस्टर (MP 37 AA 9267) घर के बाड़ी में खडा था. हार्वेस्टर को फसल काटने के लिए बुलाया गया था. चालक का नाम उन्हें नहीं पता.

चालक बाड़ी से हार्वेस्टर को सुबह करीब 8 बजे तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर निकाल रहा था. उसकी वक्त मनोज कुमार के पुत्र चिराग कुमार को हार्वेस्टर के सामने चक्का से ठोकर मारकर चढ़ा दिया जिससे चिराग केंवट के सिर मे गंभीर चोट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें