21 हजार से अधिक वोटों से जीती कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मं... - CG Sandesh

21 हजार से अधिक वोटों से जीती कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी , कांग्रेसियों में जश्न का माहौल

कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21098 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने लगातार पांचवें उपचुनाव जीतने में सफलता हासिल की है। जिसमें कांग्रेस ने चित्रकोट, दंतेवाड़ा, मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। सावित्री मंडावी की जीत से कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है, पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मना रहे हैं।


18वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 20, 885 हजार वोटों से आगे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम दूसरे स्थान पर है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्राम तीसरे स्थान पहुँच गए है। 17वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 20263 मतों से आगे है. अब मात्र दो राउंड की गिनती ही शेष बची है. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत कांग्रेस के आला नेता भी मतगणना स्थल पर पहुंच चुके हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें