अस्पताल में दो दिन की नवजात बच्ची की मौत - CG Sandesh

अस्पताल में दो दिन की नवजात बच्ची की मौत

बालोद। जिला जच्चा बच्चा अस्पताल में दो दिन की नवजात बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार एसएनसीयू में जब नवजात को लाया गया तब तक सांसें थम चुकी थी। मंगलवार को ही सिजेरियन प्रसव हुआ था। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरके श्रीमाली ने बताया कि श्वास नली में दूध चला गया था, इसलिए ऐसा हुआ होगा। ऐसी आशंका है। डॉक्टरों व नर्स से पता किए हैं, शायद दूसरी जगह से दूध पिलाए होंगे। लेकिन परिजन अभी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

 दो दिन पहले सिजेरियन प्रसव हुआ था। जब यहां केस आया तब गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर करने वाले थे। अमूमन ऐसे केस कभी कभार आते हैं, जब सही ढंग से दूध नहीं पिलाने की वजह से दूध श्वास नली में चला जाता है। जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। जानकारी के अनुसार प्रीति निषाद को प्रसव के लिए रविवार को भर्ती किया गया था। प्रसव होने के बाद परिजन खुश थे लेकिन अब इस घटना से मातम का माहौल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें