महासमुंद : अर्जुनी में आज से भगवान करिया धुर्वा और भगवती करि... - CG Sandesh

महासमुंद : अर्जुनी में आज से भगवान करिया धुर्वा और भगवती करिया धुरवाईन मेला महोत्सव का शुभारम्भ…

 महासमुंद। जिले के पिथौरा तहसील मुख्यालय के राष्ट्रीय राजमार्ग 53 से 2 कि.मी. उत्तर दिशा में ग्राम अर्जुनी में भगवान करिया धुर्वा एवं भगवती करिया धुरवाईन का मंदिर स्थित है। प्रतिवर्ष अगहन पूर्णिमा से तीन दिन तक का ऐतिहासिक मेला लगता है इस वर्ष भी तीन दिन तक मेला लगेगा। जिसका शुभारंभ आज सुबह समिति अध्यक्ष व सदस्यों तथा क्षेत्रीय ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में भगवान करिया धुरवा व करिया धुरवाईन की पूजा-अर्चना कर की गई. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते है। प्रतिदिन रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। प्रति दिन लोक कला मंच महतारी खरोरा की विशेष प्रस्तुति रहेगी। इस मेले में इन देवी देवताओं के प्रति अंचल में गहरी आस्था है।



आपको बता दें प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से दर्शनार्थी का सैलाब अर्जुनी मेला में शामिल होते हैं जहां मनोकामना पूरी होने, लोग श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करने आते हैं। दोनो देवी देवताओं की पूजा आदिवासी प्रथा एवं परम्परा के अनुसार स्थानीय बैगा द्वारा सुबह और शाम रोजाना किया जाता है। उक्त सुप्रसिद्ध अर्जुनी मेला को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें