तमिलनाडु के कोयम्बटूर शहर में बने आदियोगी शिव मंदिर का स्वरू... - CG Sandesh

तमिलनाडु के कोयम्बटूर शहर में बने आदियोगी शिव मंदिर का स्वरूप बसना में बना आकर्षण का केंद्र

बसना, शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना पर स्थित 45 वर्ष पुराने शिव मंदिर का स्थानीय शिव भक्तों द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार करते हुए नए स्वरूप में तमिलनाडु के कोयम्बटूर शहर पर ध्यानलिंग पर स्थित प्रसिद्ध आदियोगी शिव मंदिर का स्वरूप बसना स्थित शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर बनाए जाने से नगर में एक अलग ही भव्यता एवं आकर्षण का केंद्र बन गया है।शहर में आने जाने वाले नगर वासियों एवं राहगीरों की नजर मंदिर पर दिखती नजर पड़ती है आने जाने वाले लोग आदियोगी मंदिर को देख फोटो ग्राफी एवं सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। 45 वर्ष पुराने मंदिर को नगर के श्रद्धालुओं द्वारा एक नए स्वरूप में बनाए जाने पर शहर की भव्यता बढ़ गई है।

बसना शहर के हृदय पर स्थित चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा के बाद अब आदियोगी मंदिर के बनने से शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।
आज 10 दिसंबर शनिवार से कलश यात्रा के साथ इस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ होगा शाम को शिवभक्ति भजन जागरण महाराष्ट्र के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा एवं 11 तारीख की शाम भव्य शोभायात्रा के साथ 12 तारीख को मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का स्थापना पूर्ण रूप से होगा।

मंदिर निर्माण समिति ने बताया की शिव मंदिर 45 वर्ष पुराना है साथ ही अनेकों वर्षो से रख रखाव के अभाव के कारण मंदिर ध्वस्त होने की कगार पर था नगर के शिवभक्तों द्वारा विगत महीने मंदिर के जीर्णोद्धार पर ध्यान देते हुए निर्माण का बेड़ा उठाया एवं नगर वासियों के सहयोग से भव्य आदियोगी शिव मंदिर का निर्माण किया गया।

आदियोगी शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रयागराज के प्रसिद्ध आचार्य श्री गिरजाशंकर महाराज उपस्थित रहेंगे।



अन्य सम्बंधित खबरें