शिक्षिका से दुर्व्यवहार मामले में BEO निलंबित - CG Sandesh

शिक्षिका से दुर्व्यवहार मामले में BEO निलंबित

अंबिकापुर। शिक्षा विभाग ने जिले के उदयपुर ब्लाॅक के तात्कालीन बीईओ को एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार के मामले में सस्पेंड करने का आदेश दिया है। सरगुजा जिले के उदयपुर बीईओ रहे डीएन मिश्रा के खिलाफ शिक्षिका ने गंभीर शिकायत की थी। डीएन मिश्रा का मूल पद प्राचार्य का है, जिन्हें राज्य सरकार ने बीईओ के पद पर उदयपुर सरगुजा में पदस्थ किया था। आरोप है कि विभागीय काम के दौरान डीएन मिश्रा ने प्राथमिक शाला कोटेरबुड़ा उदयपुर की सहायक शिक्षिका दीपिका पैकरा के साथ दुर्व्यवहार किया था। 

दुर्व्यवहार और अपमानित करने की शिकायत सहायक शिक्षिका ने विभाग में की थी, जिसके बाद जांच के बाद अब राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। डीएन मिश्रा को सस्पेंड करने के बाद राज्य सरकार ने निलंबित बीईओ को सरगुजा जेडी कार्यालय अटैच किया है। वहीं जिस शिक्षिका ने इसकी शिकायत की थी, उसकी अब माैत हाे चुकी है। वहीं घटना के बाद शिक्षकाें ने बीईओ के खिलाफ आंदोलन किया था और कार्रवाई की मांग की थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें