बसना : अज्ञात वाहन के ठोकर से युवक की मौत
बसना क्षेत्र के पडकीपाली के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 दिसंबर को अजय जगत गांव के कमलेश डडसेना के साथ HF डिलक्स क्रं0 CG 06 GT 3480 से मुख्यमंत्री कार्यक्रम देखने गये थे. बाद में वापस आते समय भंवरपुर पिरदा मार्ग पर पडकीपाली के पास कोई अज्ञात वाहन के चालक द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गये. जिसे दोनो को गंभीर अवस्था में ईलाज हेतु सीएचसी बसना लाये जहां डाक्टर द्वारा अजय जगत पिता अक्तीराम उम्र 19 साल निवासी ग्राम कलमीदादर को चेकर कर मृत घोषित करने पर अज्ञात वाहन के चालक के विरूद्व अपराध धारा 279, 337, 304ए भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें