महासमुंद : बारात निकलने के दौरान जमकर मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : बारात निकलने के दौरान जमकर मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा में बारात निकलने के दौरान मारपीट हुई है, पार्थी ने मामला दर्ज करवाया है.
करण साहू ने पुलिस को बताया कि 09 दिसंबर 2022 को मोहल्ले के मनोज साहू के शादी में ग्राम बेलसोण्डा महासमुंद आये थे. करीब 20/15 बजे गांव से लडकी घर के लिए बारात निकल रही थी कि उसी समय ग्राम बेलसोण्डा के हेमन्त बघेल, विनय यादव आकर वाद विवाद करने लगे एवं मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रहे थे. जिन्हे मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे विष्णु साहू, हेम कुमार बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी मां बहन की गंदी गंदी गाली बकने लगे मारपीट करने से पार्थी के सिर में चोट आकर दर्द हो रहा है. गंदी गंदी गाली सुनकर उसे काफी बुरा व खराब लगा है घटना को बरात के अन्य लोग देखे है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें