इस बैंक के कैशियर 22 लाख नगद रकम लेकर फरार - CG Sandesh

इस बैंक के कैशियर 22 लाख नगद रकम लेकर फरार

पिथौरा। पिथौरा के समीप ग्राम बया स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर द्वारा बैंक का करीब 22 लाख से अधिक की नगद रकम लेकर फरार हो गया है। इसके अलावा स्थानीय शाखा के ग्राहकों के करीब एक करोड़ की राशि खाते में जमा नहीं करने का आरोप भी बैंक पहुंचकर ग्राहक लगा रहे हैं, जिससे बैंक प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं। मालूम हो कि पंजाब नेशनल बैंक में पदस्थ के कैशियर बिंदुसागर प्रधान निवासी चिखली थाना पिथौरा द्वारा शाखा बया से शनिवार को करीब 22 लाख रुपए लेकर फरार होने की खबर मिलने के बाद शाखा के ग्राहक अपना खाता जांच कराने हेतु पहुंच रहे हैं, जिसमें कई ग्राहकों के करीब एक करोड़ की राशि ग्राहकों के खातों में जमा ही नहीं की गई है। ग्राहकों को जमा स्लिप तो दे दी गई है मगर उनके बैंक खातों में राशि जमा नहीं हुई है। 

बैंक की पर्ची लेकर ग्राहक बैंक पहुंच रहे हैं, जहां बैंक प्रबंधन द्वारा उनसे आवेदन लेकर जमा राशि देने का आश्वासन दिया जा रहा है। दूसरी ओर बया चौकी प्रभारी देव आनंद माथुर ने उक्त सम्बन्ध में बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा राशि गबन की सूचना चौकी में दी गई है, जिसकी जांच जारी है, संभवत: आज या कल आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें