मुंह में कपड़ा ठूंसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी ने घर... - CG Sandesh

मुंह में कपड़ा ठूंसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी ने घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

धमतरी : धमतरी जिले में एक नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा डालकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है….वहीं पीडिता की शिकायत पर सिहावा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि सिहावा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान ग्राम बांसपानी का रहने वाला आरोपी राहुल नेताम नाबालिग के घर में जबरदस्ती घुस गया….और उसे डरा धमका कर उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

वहीं जब परिजन घर आए तो इसकी जानकारी नाबालिग ने उनको दी। जिसके बाद सिहावा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। धमतरी एएसपी मेघा टेंभूरकर ने बताया है कि परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें