कोमाखान : प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या - CG Sandesh

कोमाखान : प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र से प्रेमी जोड़े द्वारा ट्रेन के सामने कुदकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी निवासी लोकेश्वर साहू पिता पुरानीक उम्र 27 साल का 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ प्रेम सम्बन्ध था. युवक शादीशुदा है, उसका एक बेटा भी है. 

आशंका जतायी जा रही है की दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली होगी. उनकी लाश कोमाखान खरियार रोड़ के बीच सिवनी रेलवे फाटक के पास पटरी पर मिली. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें