जिंदा पैंगोलिन के साथ  5 तस्करों को वन विभाग की टीम ने किया ... - CG Sandesh

जिंदा पैंगोलिन के साथ 5 तस्करों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर : मुखबीर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तस्करों के साथ एक जिंदा पैंगोलिन भी बरामद किया है। अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद इस गिरोह में शामिल अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी हो सकती है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि कोयलीबेड़ा इलाके से कुछ लोग पेंगोलिन को तश्करी कर बेचने ले जा रहे हैं।


सुकमा का निवासी है मुख्य आरोपी

 सूचना पर विभाग की टीम लगातार पीछा करते हुए भानुप्रतापपुर के खण्डी नदी के पास आंध्रप्रदेश की कार में सवार 5 आरोपियों और जिंदा पैंगोलिन को जब्त किया। इसमे शामिल मुख्य आरोपी देवानंद कालीपद, राजेंद्र राजपूत धनवीर ये तीनो पालारास सुकमा निवासी है। आरोपियों में एक इंजिनियर,एक ड्राइवर है।

दुर्लभ जीव है पैंगोलिन

कोयलीबेड़ा क्षेत्र के सहदु राम और उसकी पत्नी दसरी निवासी कुरुसबोडी है। जो देवानंद कालीपद के सास-ससुर हैं। बता दें कि पैंगोलिन एक दुर्लभ जीव है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बहुत मांग है। इसका बाजार मूल्य 12 से 15 लाख रुपए हो सकता है। इसके मांस और इसकी शैल को उपयोग दवा के लिए किया जाता है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें