बसना : हत्या कर कुएं में फेंकी महिला की लाश - CG Sandesh

बसना : हत्या कर कुएं में फेंकी महिला की लाश

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरा में 9 दिसंबर को एक महिला की लाश कुएं में मिली. लाश लगभग 2 दिन पुरानी थी. मृतका के गले में धारदार हथियार से प्रहार करने का गहरा निशान था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा है। शव को रात 8.30 बजे शव कुएं से निकाला गया। ग्रामीणों ने लाश मिलने की सूचना बसना थाने में दी, जिसके बाद बसना पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं में मिट॒टी को हटाया गया तब महिला की लाश दिखी. शव को कुंआं से बाहर निकाला गया।

घटनास्थल पर मृतका के बड़े भैया नेमीचंद पिता समय राम पटेल 45 साल ने बताया कि दो भाई दो बहन में मृतका उसकी छोटी बहन थी। छोटे भाई का निधन हो चुका है । दोनों भाई 22 साल पहले वर्ष 2000 में पौसरा से भंडारपुरी थाना झारबन्द जिला बरगढ़ ओडिशा में जा कर बस गये हैं । जबकि तीसरे नंबर की बहन मानसिक अस्वस्थता के बाद घर छोड़कर कहीं बाहर चली गई है जिसका कोई अता-पता नहीं है । छोटी बहन निमीमोती पिता समय राम पटेल उम्र लगभग 47 साल की शादी 20 साल पहले कुररुपाली में हुई थी। पति से तलाक के बाद लगभग 19 साल से अकेली पौसरा घर में रहती थी।

चार-पांच साल पहले वह भी मानसिक रोगी थी । लेकिन चार पांच साल से मानसिक स्थिति ठीक होने के बाद पुराने घर को छोड़कर प्रधानमंत्री आवास वाले नए घर में रहती थी । पुराने घर में बकरी को रखती थी. उसके पास 7 बकरियां थी जिसे चरा कर तथा दो एकड़ जमीन को अधिया में दे कर जीवन यापन करती थी। गांव के ग्रामीणों ने उसे बताया कि बकरियों के चिल्लाने के बाद जब वहां पहुंचे तो निमीमोती घर में नहीं थी। बकरियां भूख से तड़प रही थीं। बाद में निमीमोती की तलाश की गई तब पता नहीं चल पाया। घर के पीछे खून के धब्बे एवं बाड़ी में स्थित 10-12 फिट गहरा कुंआं में कोई मिट्टी मैं किसी चीज को दबाया हुआ है। सूचना पर वह पौसरा पहुंचा।

जब मिट्टी पूरी तरह हटाया गया तब परिजनों ने शव का पौसरा निवासी निमीमोती के रूप में शिनाख्त किया। बाद में अधिकारियों की उपस्थिति में शव को कुंआं से बाहर निकाला गया। गले में गहरे चोट है। अंदेशा है कि किसी धारदार हथियार से गला में वार कर महिला की हत्या की गई है।
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें