बसना : पति की प्रताड़ना से तंग महिला की लटकती हुई मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
बसना थाना के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम रामभांटा चनाट में एक महिला की लाश उसी के घर मे फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली है, जिसकी सूचना पर भंवरपुर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी है।
मामला आत्महत्या का है या हत्या कर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है, इसका खुलाशा पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल महिला की मौत के बाद उसके पति को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।
मृतक महिला का नाम सुरेखा पटेल उम्र 53 वर्ष बताया जा रहा है, जिसके बड़े भाई ने घटना के बाद आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जा दे दी है।
मृतिका के भाई नरसिंह पटेल ने बताया कि लगभग 28 से 30 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी ग्राम रामभांटा के कमल पटेल से हुई थी। शादी के बाद से ही उनके दोनों पति पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा गाली गलौच होता था, पति शराबी है जो हमेशा शराब के नशे में रहता और अपनी पत्नी से गाली गलौच कर प्रताड़ित करता था।
इसी प्रताड़ना से तंग आकर सुरेखा कुछ महीने पहले अपने पति का घर छोड़ अपने मायके दुर्गापाली में रहने लगी थी, लेकिन घर में किसी आवश्यक पूजा के चलते 25 दिन पूर्व सुरेखा को उसके मायके से ससुराल वापस लाया गया था।
इसके बाद 10 दिसंबर को सुबह से लेकर शाम तक सुरेखा और उसके पति के बीच बहोत विवाद हुआ जिसे पूरे मोहल्ले वालों ने देखा, और अगले दिन सुबह सुरेखा की लाश उसके घर मे लटकती हुई मिली।
महिला का एक बेटा भी है जो शिक्षक, उसने भी बताया कि 10 दिसंबर को उसके पिता द्वारा शराब पीकर बहोत गंदी गंदी गाली गलौच की गई थी, जो बर्दाश्त के बाहर था लेकिन कोई कुछ नही कह सकता था।
सभी सुरेखा के पति की आदत से वाकिफ थे, लेकिन फिर भी सभी की सहमति से सुरेखा को ससुराल भेजा गया जहाँ प्रताड़ना से तंग महिला की लटकती हुई लाश मिली।