बाइक  और स्कूल बस  में जबर्दस्त भिड़ंत, एक महिला की मौके पर ... - CG Sandesh

बाइक और स्कूल बस में जबर्दस्त भिड़ंत, एक महिला की मौके पर मौत….

लोरमी :  लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम झाफल में स्कूल बस और बाइक में जबर्दस्त भिड़ंत हुई, जिसमें बाइक सवार महिला की मौक़े पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दो बच्चियां सहित तीन लोग घायल हुए हैं. लोरमी शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को सिम्स रेफर किया गया है.

बता दें मुंगेली स्थित अल्फा पब्लिक स्कूल की बस स्कूली छात्रों को लेने लोरमी आई थी. वापसी के दौरान मुंगेली की तरफ से आ रहे बाइक सवार बस की चपेट में आ गए. इसमें बाइक सवार महिला की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं तीन अन्य सवार घायल हो गए. घायलों में मृतका के पति और एक बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रिफर किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, मृत महिला उमा बाई साहू (27 वर्षीय) पांडातराई थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वहीं घायलों में पति शारदा साहू समेत दो बच्चे शामिल हैं.


सड़क हादसे को लेकर उपनिरीक्षक बुधराम साहू ने बताया कि मुंगेली से एक स्कूल बस लोरमी बच्चों को छोड़ने के लिए आई थी. वापस लौटने के दौरान झाफल नहर के पास बाइक और स्कूल बस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई, इसके अलावा घटना में अन्य तीन घायल परिजनों को प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी अस्पताल भेजा गया है. इस दौरान मौका पाकर ड्राइवर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें