तकनीकी और प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए सेजेस सरायपाली में... - CG Sandesh

तकनीकी और प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए सेजेस सरायपाली में विद्यार्थियों द्वारा सेमिनार का किया गया आयोजन

आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में रॉकेट और उपग्रहों की गति पर आधारित सेमिनार का आयोजन उत्साही विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ के कुशल पथ प्रदर्शन में किया, जिसमें विद्यार्थियों ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) और डिजीटल स्मार्ट बोर्ड का उपयोग बखूबी किया. सेमिनार में ग्यारहवीं विज्ञान संकाय की छात्रा चांदनी साहू ने सेटेलाइट की गति टॉपिक को लेकर अपनी प्रस्तुति दी वहीं छात्र स्वप्निल ने रॉकेट के संदर्भ में अपना प्रस्तुतिकरण दिया. 

सहपाठी विद्यार्थियों ने इस अवसर का लाभ लिया और सेमिनार क्यों? कैसे? के बारे में उपजने वाले सवालों से राहत की सांस ली साथ ही सेमिनार से होने वाले फायदों को जाना. इस अवसर पर संस्था प्रमुख सेजेस प्राचार्य पी.के. ग्वाल ने सेमिनार में शामिल होकर बच्चों को एक नई तालीम दी और उनका खूब उत्साहवर्धन किया, शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षिक - तकनीकी ज्ञान संवर्धन हेतु डिजीटल उपकरणों के सफल सदुपयोग को देखकर संतुष्टी व्यक्त किया और इसकी निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया. व्याख्याता पी.एन.सेठ ने बताया कि विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों के माध्यम से एक नया आयाम प्राप्त करने प्रेरित किया जा रहा है.

विद्यार्थियों की जिज्ञासा के अनुरूप उत्सुकता को बरकरार रखकर ज्ञान के विस्तार हेतु यह सेमिनार महत्वपूर्ण रहा.क्रिएटीव शिक्षक एवं मीडिया प्रभारी यशवंत चौधरी ने बताया कि नए परिदृश्य के आगमन के साथ मनुष्य की अपनी मांगों,अपनी विभिन्न जरूरतों को शीघ्र पूरा करने के लिए तेज गति चाहता है. इसी चाहत के मद्देनजर ही पहला सेमिनार गति आधारित रखा गया.यह एक अनूठा सेमिनार रहा जो विद्यार्थियों को अंदर से झकझोरने में कामयाबी हासिल किया.

सफल सेमिनार हेतु बीईओ सरायपाली एवं नोडल अधिकारी सेजेस प्रकाशचंद्र मांझी,पालक समिति अध्यक्ष कमल पटेल,उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल,उपाध्यक्ष अविनाश सागर, उपाध्यक्ष डॉ आशीष दास एवं पालक सदस्यगण ,व्याख्याता महेश कुमार नायक,लता साहू,मीना एस. प्रकाश,जलंधर वर्गे,नरेश पटेल,सुब्रत प्रधान,प्रवीण तिवारी, दिनेश कुमार कर,मनोज पटेल, रेखा पुरोहित,उमा नायक,हरीश चौधरी, सुज्योति सलूजा,पीटीआई मंजिला चौधरी, अतिथि व्याख्याता नोहर तांडी,वरिष्ठ शिक्षक श्याम सुंदर दास,विनोद कुमार चौधरी,रूपसिंह यादव,रश्मि राजा,गजानंद प्रधान, विशिकेशन नैरोजी, प्रभारी प्रधान पाठक नेतराम पटेल सहा. शिक्षक एल.बी.पात्रो,सुआशा शर्मा,धनपत सिदार,भारती सिदार ,शोभाराम भोई, प्रयोगशाला सहायक गुलाब चौहान,हिमाद्रि प्रधान,नेहा दास साहू ,कंप्युटर शिक्षक अक्षय कुमार भोई ,सहायक ग्रेड -2 रोहित मुन्ना,सहायक ग्रेड-3 सविता सिदार,गीति बरिहा,गोमती बरिहा,घसियाराम चौहान, केशव चौहान,अंजनी मुन्ना, वेदमोती आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें