महासमुंद : अवैध शराब बेचते दो व्यक्ति से 17 लीटर महुआ शराब जप्त
महासमुंद पुलिस को 11 दिसम्बर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम धनसूली आरोपी के घर सामने शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के सुचना से अवगत कराकर ग्राम धनसूली आरोपी के घर सामने पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम राम्हु कमार पिता कंवल कमार उम्र 50 साल साकिन धनसुली थाना जिला महासमुन्द का रहने वाले बताया। आरोपी राम्हु कमार के कब्जे से दो पीला रंग के 5-5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर जिसमें एक जरीकेन के अंदर 5 लीटर एवं दुसरे जरीकेन में 04 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई जुमला 09 लीटर कीमत 900 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया।
इसी तरह महासमुंद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम धनसूली नहर नाली किनारे कर्रापाठ के पास शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस स्टाफ ग्राम धनसूली नहर नाली किनारे कर्रापाठ के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप कमार पिता रत्नु कुमार उम्र 20 साल साकिन धनसुली थाना जिला महासमुन्द का रहने वाले बताया। आरोपी दिलीप कमार के कब्जे से एक सफेद रंग के दस लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 08 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई कितमी 800 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त सीलबंद किया गया।
आरोपी दिलीप कमार का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध विवेचना में लिया गया।