महासमुंद : लोगो को शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस को 11 दिसम्बर मुखबीर से सूचना मिला की नरेश कमार अपने घर के सामने कर्रापाठ ग्राम धनसुली में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ घटना स्थल नरेश कमार अपने घर के सामने कर्रापाठ ग्राम धनसुली गये जहां पर आरोपी नरेश कमार लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ कर आरोपी अपना नाम नरेश कमार पिता हीरा सिंग कमार उम्र 27 साल ग्राम धनसुली थाना महासमुन्द का रहने वाला बताया।
आरोपी के कब्जा से एक पौवा 180 ML वाली देशी प्लेन शराब शिशी में 100 ML शराब भरी हुई किमती 50 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष आरोपी नरेश कमार का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।