बागबाहरा : 15 वर्षीय नाबालिग सहित 2 ने किया जहर सेवन, इलाज क... - CG Sandesh

बागबाहरा : 15 वर्षीय नाबालिग सहित 2 ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में एक 15 वर्षीय नाबालिग सहित दो लोगों की जहर सेवन करने से मौत हो गयी.
पहली घटना में 15 वर्षीय नाबालिग अभिराम सोनवानी पिता माधव ने 24 अक्टूबर को जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

वहीं दूसरी घटना बागबाहरा के दैहानी भाठा निवासी खीलावन साहु पिता समारू उम्र 29 साल ने 15 अक्टूबर को जहर सेवन कर लिया था, उसे इलाज के लिए अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट के बाद असल मर्ग नंबरी कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें