बसना : 21 मवेशी को ले जा रहे थे कत्लखाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसना क्षेत्र के ग्राम गढफुलझर से पाईकमाल ओडिसा की ओर 21 मवेशी को ले जा रहे थे कत्लखाना, पुलिस ने 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है.
बसना पुलिस को 10 दिसम्बर को मुखबिर से सुचना मिली कि कुछ लोग ग्राम गढफुलझर से पाईकमाल ओडिसा की ओर गाय बछडा को हांकते हुए कत्लखाना ले जा रहे है पुलिस स्टाफ मुखबिर सूचना पर गवाह के साथ मौके पर गये जहां कुछ व्यक्ति गाय बछडा को हकालते जा रहे थे. जिसे पुलिस स्टाफ के घेराबंदी कर पकडे जिनसे नाम पता पुछने पर 1. नरेन्द्र दास मानिकपुरी पिता देवालदास मानिकपुरी उम्र 20 साल साकिन पिपलखुंटा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 02. मनबोध साहू पिता बिठ्ठल साहू उम्र 48 साल साकिन पौंसरा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.
आरोपियों के कब्जे से 21 नग छोटा बडा गाय जिसमे 03 नग बैल, 05 नग बछडा व 13 नग गाय कीमती 34000/- रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।