अनुपस्थित 11 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई, वेतन में की गई कटैती,... - CG Sandesh

अनुपस्थित 11 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई, वेतन में की गई कटैती, तीन दिन के भीतर मांगा गया जवाब

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी को पत्र जारी कर उनके अधीनस्थ 11 शिक्षकों द्वारा अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए जाने पर उनके एक दिवस का वेतन अवैतनिक किया गया है। इनमें व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी एस. के. महादेवा, अनिल कुमार तिवारी, नीलम पाठक, हेमंत पाण्डेय, दीप्ति चौनसरिया एवं प्रहलाद दुधेश्वर, व्यायाम शिक्षिका पुष्पा निषाद, सहायक ग्रेड-03 ममता धुर्वे एवं सुनील कुमार नेताम, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला खोडरी संतोष कुमार सोनले और शिक्षिका पूर्व माध्यमिक शाला खोडरी तृप्ति चौहान शामिल है।


जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को जारी पत्र में कहा है कि संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा 5 दिसंबर 2022 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दिनांक को संस्था से बिना सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के आपके अधीनस्थ शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति से प्रतीत होता है कि आपका अपने संस्था में अधीनस्थों पर कोई नियंत्रण नहीं है। यह स्थिति शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता को स्पष्ट प्रगट करता है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत है। अतः निर्देशित किया जाता है कि आप संबंधितों से उनके अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने अभिमत सहित 03 दिवस के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें