बसना : विभिन्न समाज की मांगों पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा - CG Sandesh

बसना : विभिन्न समाज की मांगों पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा

फुलझर अंचल के तेली समाज ने सामाजिक भवन की मांग की, इस पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

मुस्लिम समाज ने व्यापारी महासंघ के लिए फायर ब्रिगेड की मांग की, इस पर मुख्यमंत्री ने 15 लाख रुपये देने की स्वीकृति दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री को सिक्ख समाज ने कृपाण भेंट किया।

बसना के ब्राह्मण समाज को आंगन डोम निर्माण के लिए 10 लाख और पिथौरा ब्राह्मण समाज के लिए 20 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा।

कलार समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बालिका छात्रावास की मांग पर, छात्रावास के लिए मुख्यमंत्री ने किया 20 लाख रुपए देने की घोषणा।

समाज ने गढ़फुलझर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एवं 27% आरक्षण बिल पास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुस्लिम समाज पिथौरा कब्रिस्तान में बाउंड्री वाल के लिए फेंसिंग और जमात खाना के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा।


अन्य सम्बंधित खबरें