महासमुन्द : पुरानी रंजीश की बात को लेकर ईट से फोड़ा सिर
महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम कनेकेरा पुरानी रंजीश की बात को लेकर ईट से मारपीट किया है, प्रार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भानू राम ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कनेकेरा थाना व जिला महासमुन्द का निवासी है। पेन्टीग का काम करता है कि 12 दिसंबर के 03.00 बजे वह बाजार चौक प्रेम लाल किराना दुकान के सामने चौरा में गांव के चंन्द्रिका साहू, दिपेन्द्र साहू के साथ बैठे थे कि उसी समय गांव का ही कमलेश कुलदीप, प्रभु सोनवानी, कोमल कुलदीप व अन्य के साथ आकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर कमलेश कुलदीप प्रार्थी को मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगा,जो सुनने में बुरा लग रहा था, मना करने पर साथ मे आये प्रभु सोनवानी, कोमल कुलदीप व अन्य सभी एक राय होकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा कमलेश कुलदीप पास मे रखे ईट के टुकडे से प्रार्थी के सिर मे मारकर चोट पहुचाया है।
लडाई झगडा को साथ मे बैठे चन्रिका साहू, दिपेन्द्र साहू के द्वारा बीच बचाव किया गया है। मारपीट करने से उसके सिर, पीठ,चेहरा मे चोट लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।