तुमगांव : मवेशी से टकराकर खेत में पलटी बाइक, मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सीताराम साहू पिता बुलाकी राम साहू उम्र 57 वर्ष साकिन भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद 05 दिसम्बर 2022 को अपने भतीजा करन साहू के साथ ग्राम अछोला अपने रिश्तेदारी भाई रामकुमार साहू के घर घरेलू काम से गये थे, शाम को रामकुमार के मोटर सायकल होण्डा सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 NU 1355 से वापस घर ग्राम भोरिंग आ रहे थे.
मोटर सायकल को करन साहू चला रहा था कि शाम करीबन 06 बजे जोबा और भोरिंग के मध्य पहुंचे थे कि सामने अचानक मवेशी आ जाने से करन साहू मोटर सायकल को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाने से मोटर सायकल रोड से खेत में पलट गया.
जिससे सीताराम साहू के सिर में चोंट आया था तथा करन साहू को कोई चोंट नहीं आया था सीताराम साहू को 112 के माध्यम से शासकीय अस्पताल तुमगांव ईलाज हेतु लेकर गये थे जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया है। होण्डा सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 NU 1355 के चालक करन साहू पिता बिसौहा राम साहू उम्र 25 वर्ष साकिन भोरिंग थाना तुमगावं जिला महासमुन्द(छ.ग.) द्वारा अपराध धारा 304-A ताहि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।