शिक्षाधिकारी का तुगलकी फरमान, सीएम बघेल से स्कूली बच्चों को ... - CG Sandesh

शिक्षाधिकारी का तुगलकी फरमान, सीएम बघेल से स्कूली बच्चों को मिलने की इजाजत नहीं

महासमुंद : महासमुंद जिले में कल भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल गोपालपुर पहुंचे थे. जहां भेंट-मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल ने लोगों से मुलाकात की. लेकिन गोपालपुर स्कूल के बच्चों को शिक्षाधिकारी ने सीएम भूपेश बघेल से मिलने नहीं दिया. जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल में तालाबंदी कर दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि, गोपालपुर स्कूल संचालित थी और स्कूली बच्चों को मुख्यमंत्री बघेल से मिलना तो दूर स्कूल से बाहर भी आने नहीं दिया गया. बच्चे पूरे स्कूल टाइम तक पढ़ाई कर रहे. सभी बच्चे मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन शिक्षा के अधिकारी ने स्कूल से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी थी, जिससे नाराज सैकड़ों स्कूली बच्चे और उनके परिजन स्कूल में तालाबंदी कर दोषी अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

अब सवाल यह उठता है कि, जिस स्कूल में मुख्यमंत्री बघेल का आगमन हुआ था, उन स्कूल के बच्चों को आखिरकार मुख्यमंत्री भूपेश से मिलने क्यों नहीं दिया गया.


No Image

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें