चलती ट्रक में ड्राइवर को आया पैरालिसिस अटैक, पुलिसवाले ने बच... - CG Sandesh

चलती ट्रक में ड्राइवर को आया पैरालिसिस अटैक, पुलिसवाले ने बचाई जान

दुर्ग। दुर्ग हाईवे पेट्रोलिंग की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पेट्रोलिंग टीम ने सड़क पर लहराते चल रहे ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया। चेक करने पर पाया गया कि ट्रक चालक को पैरालिसिस अटैक आया है। टीम ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जिससे एक ड्राइवर की जान बच गई औऱ बड़ा हादसा भी टल गया।


जानकारी के मुताबिक एएसआई राजेश पांडेय हाईवे में बीती रात पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। देर रात 12 बजे के करीब उन्होंने पाया कि रायपुर से दुर्ग एनएच में नेहरू नगर चौक से पहले एक ट्रक काफी लहराते हुए आ रहा है। एएसआई ने सोचा कि चालक शराब के नशे में होगा, कहीं कोई बड़ी सड़क दुर्घटना न हो जाए उन्होंने तुरंत पेट्रोलिंग चालक सूर्या को ट्रक का पीछा करने के लिए कहा। सूर्या ने तेजी से ट्रक का पीछा किया और पेट्रोलिंग वाहन को ट्रक के सामने लगा कर रुकवाया।

जैसे ही ट्रक रुका राजेश पाण्डेय पेट्रोलिंग वाहन से उतर कर ड्राइवर के पास पहुंचे। उन्होंने पाया कि ट्रक के चालक को पैरालिसिस अटैक आया है। वह ड्राइवर केबिन में ही स्टेरिंग के ऊपर गिरा है। अटैक आने की वजह से वह ट्रक को नियंत्रण नहीं कर पा रहा था। एएसआई ने तुरंत ट्रक चालक को नीचे उतारकर अपने वाहन से सुपेला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें