कांग्रेस नेता के भतीजे, बहू सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

कांग्रेस नेता के भतीजे, बहू सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मानपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजपुर नेताम और कांग्रेस पार्टी से पूर्व राज्यमंत्री गोवर्धन नेताम के परिजनों पर अंबागढ़ चौकी थाने में संगीन धाराओं में FIR दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक परिवादी राजनांदगांव के पूर्व सीएमचो रामनरेंद्र नेताम की तरफ से अधिवक्ता कादिर सिद्दीकी ने प्रथम श्रेणी न्यायाधीश दुलार सिंह, अंबागढ़ चौकी के समक्ष घटित घटना पर परिवाद पेश किया था। जिसके परिपालन में विद्वान न्यायाधीश दुलार सिंह ने पुलिस थाना अंबागढ़ चौकी को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया।

जिसके बाद रात को कांग्रेस के बड़े लीडर पूर्व मंत्री गोवर्धन नेताम और वर्तमान बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम के भतीजे, भतीजा बहू सहित सात लोगों के खिलाफ डकैती, बलवा, तोड़-फोड़, गाली- गलौज, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

संगीन अपराध घटित होने के बाद प्रार्थी पूर्व राजनांदगांव सीएमचो रामनरेंद्र ने अंबागढ़ चौकी थाने से लेकर एसपी, आईजी तक से लिखित शिकायत की, परंतु पुलिस ने इस प्रकरण में संज्ञान नहीं लिया। जिसके बाद प्रार्थी ने न्यायालय के शरण ली। अपराध क्रमांक 293/2022 धारा 147 149 395 427 294 506 455 के तहत रामखिलावन नेताम, इंदिराबाई नेताम, नम्रता नेताम, तिलक राम धावले, दशरी बाई, हेमूलाल गोड कुल 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें