दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस एवं अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस मे... - CG Sandesh

दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस एवं अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्थायी स्लीपर कोच की सुविधा

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस एवं अम्बिकापुर-शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।
विवरण इस प्रकार है-

गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 01 जनवरी 2023 से तथा अम्बिकापुर से 02 जनवरी 2023 से उपलब्ध रहेगी।



गाड़ी संख्या 18756/18755 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अम्बिकापुर एवं शहडोल से 02 जनवरी 2023 से उपलब्ध रहेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें