इस नदी के इस घाट पर मिला तैरता शव, तीन गिरफ्तार
बेमेतरा / के अमोरा घाट में मिले शव के मामले को चंद घटो में ही सुलझा लिया है आपको बता दें कि आज सुबह कोतवाली पुलिस को कोटवार के जरिए सूचना मिली थी कि अमोराघाट में एक व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिली है जिसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस दलबल के साथ पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास की घटनाओं का मुआयना किया, लाश कुछ दिन पुराना था और उसमें गोदना के कुछ निशान मिले जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त भिनपुरी निवासी आदोराम वर्मा के रूप में हुआ, शव 7 से 8 दिन पुराना था और गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं था इस लिहाज से पुलिस का शक परिवार जनों पर ही गया जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को कड़ाई से पूछताछ की है
आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और रोजाना घर जाकर विवाद होता था इसी दरमियान 7 तारीख को भी आरोपी ने शराब पीने की बात को लेकर विवाद किया जिसके बाद धक्का-मुक्की के दौरान दोनों युवकों ने तेस में आकर गला दबाकर हत्या कर दी और अपने बुआ के लड़के के साथ मिलकर शव को नदी में फेंक दिया जिसकी आज नदी में तैरती लाश मिली थी इस मामले में मृतक के दोनों पुत्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छुपाने जैसे मामलों के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है इस घटना से एक बार फिर नशे में एक परिवार की जिंदगी तबाह कर दी