महासमुंद : अभाविप से भेंट मुलाकात नहीं करना चाहते मुख्यमंत्र... - CG Sandesh

महासमुंद : अभाविप से भेंट मुलाकात नहीं करना चाहते मुख्यमंत्री - नगर मंत्री भैरव पाल

महासमुंद : मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात प्रवास के अंतर्गत मुख्यमंत्री का प्रवास महासमुंद नगर में होने वाला था, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें महाविद्यालय से संबंधित अनेक समस्याओं से अवगत कराना चाहा लेकिन प्रशासन ने उन्हें सुबह से ही परेशान करना चालू कर दिया.

तड़के सुबह जिला संयोजक जीतू साहू को बिस्तर से गिरफ्तार कर लिया गया और संगठन मंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग कार्यालय से जबरन गिरफ्तार किया गया जिस पर आक्रोशित होकर नगर मंत्री भैरव पाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.

नगर मंत्री भैरव पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल अभाविप के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात नहीं करना चाहते क्या मुख्यमंत्री जी इतना डरे हुए हैं । नारेबाजी कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ नगर मंत्री भैरव पाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें