बसना : पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भास्करापाली विजेता
बसना ब्लॉक के अंतर्गत यंग स्टार क्रिकेट क्लब समिति बिलखण्ड वीरेंद्र नगर के द्वारा पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ.
इस टूर्नामेंट में समिति के अध्यक्ष जयनंद बरिहा, उपाध्यक्ष प्रेमसिंह बरिहा, सचिव विजय कुमार भोई, मीडिया प्रभारी कुंज राम यादव, संचालक अभ्यास कुमार भोई, ग्राम प्रमुख नंदकुमार बरिहा, पूरन सिंह सिदार, बालकराम बरिहा, ललित कुमार, बरिहा कीर्तन, बरिहा विशेष सहयोगी कन्हैया बरिहा, दयाराम बरिहा, फग्गु बरिहा, चुमुक लाल बरिहा के द्वारा प्रथम पुरस्कार 10000, द्वितीय पुरस्कार 5000, तृतीय पुरस्कार 1500, चतुर्थ पुरस्कार 1100 की राशि रखा गया था.
जिसमें प्रथम पुरस्कार की राशि विजेता टीम भास्करा पाली के कप्तान डोलचंन ने सरपंच शिवनारायण पटेल, कुंज राम यादव अध्यक्ष यादव समाज परीक्षेत्र लिमदरहा के हाथों प्राप्त किया, द्वितीय पुरस्कार की राशि उपविजेता टीम बड़े सजापाली के कप्तान ने जागेश्वर पटेल जनपद पंचायत सदस्य बसना विजयकुमार भोई अध्यक्ष सवरा समाज परिक्षेत्र बिलखंड के हाथों प्रदान किया गया तृतीय पुरस्कार की राशि डोकरीडिह के कप्तान को जयनंद बरिहा अध्यक्ष बिंझवार समाज परीक्षेत्र बिलखंड प्रेमसिंह बरिहा उपाध्यक्ष यंग स्टार क्रिकेट क्लब समिति बिलखंड वीरेंद्र नगर के हाथों प्राप्त किया गया चतुर्थ पुरस्कार की राशि मिलाराबाद के कप्तान को विद्याचरण सिदार अध्यक्ष जिला सहकारी समिति चनाट के हाथों द्वारा प्रदान किया गया समापन समारोह मे समिति के अध्यक्ष जयनंद बरिहा अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा आने वाले वर्षों में भी इस तरह की टूर्नामेंट कराते रहेंगे।