आज महासमुंद में CM बघेल अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक - CG Sandesh

आज महासमुंद में CM बघेल अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में आयोजित कवि सम्मेलन तथा क्षेत्रीय सरस मेला सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वे 16 दिसम्बर को ही सबेरे महासमुंद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे।



निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 16 दिसम्बर को सबेेरे 9.30 बजे से महासमुंद अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। वे इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.15 बजे ग्राम-शेर हेलीपेड, जिला-महासमुंद से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

सरस मेला के शुभारंभ समारोह

मुख्यमंत्री 16 दिसम्बर को शाम 7.00 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउण्ड में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला के शुभारंभ समारोह और रात्रि 9.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित कवि सम्मेलन-2022 में शामिल होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें