25 पेटी शराब जब्त सप्लाई करते पकड़ा गया तस्कर - CG Sandesh

25 पेटी शराब जब्त सप्लाई करते पकड़ा गया तस्कर

राजनांदगांव। गैंदाटोला पुलिस की टीम ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 25 पेटी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1 लाख 33 हजार रुपए है। आरोपी एमपी से शराब की खेप लेकर भिलाई जा रहा था। जिसे पुलिस टीम ने पहले ही दबोच लिया। गैंदाटोला पुलिस ने बताया कि उन्हें एमपी से शराब की खेप लेकर आ रही कार की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने कार क्रमांक एमएच 31 सीआर 2890 को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी।

पुलिस टीम ने ग्राम दैहान के पास घेराबंदी कर कार को रुकवाया। जिसमें सवार आरोपी अशोक कुमार को हिरासत में लिया गया। कार की जांच में भीतर 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी अशोक ने शराब एमपी के सासौर से भिलाई ले जाने की बात स्वीकारी। वहीं तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें