बसना : धान मण्डी गौरटेक में चालक के लापरवाही से टैक्टर के ऊप... - CG Sandesh

बसना : धान मण्डी गौरटेक में चालक के लापरवाही से टैक्टर के ऊपर चढ़ा ट्रक, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत धान मण्डी ग्राम गौरटेक में चालक के लापरवाही से टैक्टर के ऊपर चढ़ा ट्रक, चालक के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है.
चुडामणी पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम धानापाली मे रहता है। कृषि कार्य करता है। 15 दिसंबर 2022 को सुबह अपने ट्रेक्टर क्रं0 CG 06 E 1537 मै धान बिक्री करने ग्राम गौरटेक गया था । धान को खाली करके ट्रेक्टर को मण्डी अंदर साईड मे खडी किया था कि करीब 09.00 बजे ट्रक क्रं0 CG04 JC 6882 के चालक द्वारा अपने ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रिवर्स कर रहा था। जो प्रार्थी के ट्रेक्टर के उपर चढा दिया जिससे उसके ट्रेक्टर का सामने का बोनट, इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है । घटना को वहां उपस्थित भुनेश्वर पटेल, डिग्रीलाल पटेल देखे है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें