सरायपाली जनपद सीईओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, हटाने की मांग  - CG Sandesh

सरायपाली जनपद सीईओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, हटाने की मांग

सरपंच संघ एवं सचिव संघ के संयुक्त बैठक कर जनपद पंचायत सरायपाली के वर्तमान पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओंकारेश्वर सिंह को हटाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री, कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी, जिला सीईओ, विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा है।

सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय पटेल, उपाध्यक्ष चित्तरंजन प्रधान एवं सचिव संघ के अध्यक्ष नेहरूलाल पटेल, उपाध्यक्ष सेवकलाल चौधरी सहित पूरे सदस्यों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सीईओ द्वारा अभद्र व्यवहार से समस्त सरपंच एवं संचिव ग्राम पंचायत के कार्यों का एवं शासन के महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन करने में असमर्थ हैं तथा इनके द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जाता है, किसी बात को पूछने पर दुर्व्यहार किया जाता है।

छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ उद्घाटन आदि कार्यों में विधायक को आमंत्रित करने में मना करते हैं, इस तरह के व्यवहार एवं दुर्भावना से सभी सरपंच, सचिव त्रस्त है। दोनों संघ ने 3 दिवस के भीतर सीईओ को हटाने की मांग की है, यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं जाता है तो वे सभी अनिश्चित कालिन हड़ताल करने के बात कही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें