सांकरा : जपेश और डोलामणी ने ग्राम बड़ेलोरम को किया गौरवान्वित... - CG Sandesh

सांकरा : जपेश और डोलामणी ने ग्राम बड़ेलोरम को किया गौरवान्वित, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्राप्त किया प्रथम व चौथा स्थान

सांकरा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है...

सांकरा क्षेत्र के ग्राम बड़ेलोरम की माटी में जन्मे जपेश निषाद और डोलामणि साहू ने इस सत्र में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्याल की सेमेस्टर परीक्षा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

जपेश निषाद ने चंद्रपाल डड़सेना महाविद्यालय पिथौरा में इतिहास विषय से पढ़ाई करते हुए विश्वविद्यालय के टॉप-10 सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है.

वहीं स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय सरायपाली में भूगोल विषय से पढ़ाई करते हुए डोलामणि साहू ने विश्वविद्यालय के टॉप-10 सूचीं में चौथा स्थान हासिल किया है.

दोनों छात्रों की यह उपलब्धि ग्राम बडेलोरम के लिए निश्चित रूप से गौरव बात है. उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, महाविद्यालय सहित ग्रामवासियों ने उन्हें बधाइयाँ दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें