बसना : गिट्टी को क्यों लेकर जा रहे हो कहकर डंडे से पिटाई
बसना क्षेत्र के वार्ड नं0 15 आदर्श नगर में गिट्टी को क्यों लेकर जा रहे हो कहकर डंडे से पिटायी करने का मामला सामने आया है. जिसपर प्रार्थिया के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
कसीदा बेगम पुलिस को बतायी कि वह वार्ड नं0 15 आदर्श नगर बसना मे रहती है। 16 दिसंबर को सुबह वह घर बनाने के लिए गिट्टी को नये घर से पुराने घर में ढुला रही थी। तभी करीबन 08.30 बजे मोहल्ले की इरफाना कादरी हमारे गिट्टी को क्यों लेकर जा रहे हो कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगे।
जिसे वह हमारे गिट्टी को क्यों नहीं लेंगे बोलने पर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगी उतने में इरफाना अपने पति मोसीन कादरी एवं बेटा मोहसुफ कादरी को बुला लिया और उन लोग भी उसे अश्लील गलौच कर तुमको तो आज जान से मार देंगे कहकर हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगे मारपीट करने से उसे बायें हाथ, दायें पैर व पीठ में चोंट लगा है । घटना को मुहल्ले की नगमा बेगम एवं वहिदा कादरी देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। पूर्व में भी इन लोगो के द्वारा उन लोगो से लडाई झगडा किये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।