बसना : घर के आंगन से मोटर सायकल चोरी  - CG Sandesh

बसना : घर के आंगन से मोटर सायकल चोरी

दुर्गेश कुमार नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रजपालपुर (गौटियाडीह) चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद में रहता है । खेती किसानी का काम करता है कि 12 दिसम्बर 2022 के रात्रि 9:00 बजे के आसपास उसका छोटा भाई प्रकाश नायक खाना खाकर उसकी मोटर साइकिल हीरो होंडा ग्लैमर लाल काला रंग क्रमांक CG 06 P 9330 को घर के अंदर आंगन में खड़ा एवं लाक कर कमरे में सो गया रात्रि करीबन 2:00 बजे के आसपास प्रार्थी लघुशंका के लिए उठा तो देखा तो घर का दरवाजा बाहर से खुला हुआ था.

आसपास नजर दौड़ाया तो घर के आंगन में खड़ी मोटर साइकिल नहीं था. तब वह अपने छोटे भाई प्रकाश नायक को जगा कर दरवाजा खुलने एवं मोटर साइकिल के बारे में पूछा तो नहीं जानना बताया. तब बाहर गली में इधर उधर खोजबीन की कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटर साइकिल हीरो होंडा ग्लैमर क्रमांक सीजी CG 06 P 9330 कीमती 25000/- रूपये को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें