बसना : लोगों को अवैध शराब पिलाते एक आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस को 16 दिसम्बर को मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड नं0 01 बसना में एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान वार्ड नं0 01 बसना पहुंचे पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम शत्रुघन टण्डन पिता गंगाधर टण्डन उम्र 28 साल साकिन वार्ड नं0 01 इंदिरा कालोनी बसना का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली पौवा जिसमे शराब की गंध आ रही है तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमे भी शराब की गंध आ रही है को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया. आरोपी शत्रुघन टण्डन का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें