बसना : 02 नग मोटर सायकल चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : 02 नग मोटर सायकल चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना चौकी भँवरपुर की कार्यवाही। चौकी भँवरपुर थाना बसना में दिनांक 25/11/22 को प्रार्थी बसंत कुमार नायक साकिन राजपालपुर चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 16/11/22 के दरम्यानी रात को कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर घुसकर उसके मोटर साइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 06 जीएन 0484, तीन नग कांस थाली, दो नग कान्स की कटोरी, एक नग लोटा एवं तीन नग मोबाइल कुल जुमला कीमती 13700 रुपए को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर चौकी भंवरपुर थाना बसना में अपराध क्रमांक 624/22 धारा 457 380 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया.
दिनांक 17/12/22 को ग्राम रजपालपुर के निवासी दुर्गेश कुमार नायक के द्वारा दिनांक 12/12 /22 को उसके घर से किसी अज्ञात चोर के द्वारा उसके मोटरसाइकिल हीरो होंडा ग्लैमर क्रमांक सीजी 06 पी 9330 कीमती 25000 रुपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 654/22 धारा 457 380 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशानुसार महासमुन्द जिले प्रत्येक थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में हो रहे चोरी के अपराधों पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित करने पर चौकी भँवरपुर में उक्त अपराध की विवेचना दौरान मुखबिर को सक्रिय किया गया उक्त चोरी हुए मो0सा0 एवं अज्ञात चोर की पता साजी आसपास क्षेत्रों में किया जा रहा था तभी उक्त अपराध के संदिग्ध व्यक्ति लच्छी घसिया घटना दिनांक से फरार था जो आज दिनांक 17/12/22 को उसके सकुनत में मिलने पर चौकी भंवरपुर लाकर पूछताछ करने पर अपना पूरा नाम लक्ष्मी प्रसाद पिता गणेश राम सोनवानी उम्र 22 वर्ष साकिन रजपालपुर चौकी भंवरपुर का रहने वाला बताया जिसे घटना के बारे में पूछताछ करने पर टाल मटोल करने लगा तब कडाई से पूछताछ करने पर संदेही आरोपी लक्ष्मी प्रसाद सोनवानी के द्वारा आज दिनांक 17/22/22 को उसके द्वारा चोरी किये गए मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 0484 एवं मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 06 जीएन 0484, तीन नग कासे की थाली, दो नाक कासे की कटोरी, एक नग कासे का लोटा एवं एक नग मोबाइल फोन को उसके कब्जे से बातये अनुसार बरामद किया गया।आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को पृथक से न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी भंवरपुर प्रभारी उप निरी योगेश कुमार सोनी, सउनि श्यामा चरण ध्रुव, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र व्यवहार, मनोज मानिकपुरी, आरक्षक गोपाल साहू, हरिशचन्द खूंटे का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें