बसना : चोरी के सोलरपम्प ड्राइव, बैटरी, सोलर व्ही ई डी को बेचने हेतु ग्राहक तलाश करते 03 आरोपी गिरफ्तार
आरोपीगण द्वारा ग्राम बिछिया थाना सरायपाली में चोरी कर भंवरपुर में चोरी का सामान बेचने के फिराक में थे।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले के चोरी, नकबजनी, अवैध मादक पदार्थ बिक्री, सहित मोटर सायकल चोरी की रोकथाम एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु थाना/चौकी प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया था। जिस पर सभी प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रांर्गत की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में संदिग्ध लोगो एवं चोरी के आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 17.12.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक मोटर सायकल में भंवरपुर सोसायटी के पास मेन रोड मे सोलरपम्प ड्राइव, बैटरी, सोलर व्ही ई डी को बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहे है।
उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया। जो मौका पहुचकर घेराबंदी कर तीनो व्यक्तियो को पकडे। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम 01- भोजराम चौहान पिता दशरू उम्र 21 साल निवासी भैसाखुरी थाना बसना, 02- चंद्रशेखर चौहान पिता मुकुंद उम्र 18 साल निवासी बिछिया 03- दीपक भोई पिता लोचन भोई उम्र 18 साल निवासी बिछिया थाना सरायपाली का होना बताये तथा उनके पास रखे मोटर सायकल हीरो स्प्लेन्डर क्रमांक CG 06 GD 1749 के साथ चोरी का सामान सोलरपम्प ड्राइव, बैटरी, सोलर व्ही ई डी को बरामद किया गया।
आरोपियों से बारिकी से पूछताछ करने पर उक्त समान को बिछिया से चोरी किया हुआ होना बताये जिसकी बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश में भंवरपुर आना बताये। जिस पर आरोपीयो को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग मोटर सायकल हीरो स्प्लेन्डर क्रमांक CG 06 GD 1749 कीमती 20,000 रूपयें एवं सोलरपम्प ड्राइव, बैटरी, सोलर व्ही ई डी आदि सामान कीमती 60000रु को जप्त कर चौकी भंवरपुर में 41(1+4) जाफौ, 379 भादवि0 के तहत् कार्यवाही की गयी। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में भंवरपुर चौकी प्रभारी उनि योगेश कुमार सोनी, प्रआर0 जनक राम उरांव, आर. गोविंद प्रधान, गोपाल साहू, जैलेंद्र देवांगन द्वारा की गई।