हवस का शिकार हुई  नाबालिग , आरोपी ने अपहरण कर किया दुष्कर्म - CG Sandesh

हवस का शिकार हुई नाबालिग , आरोपी ने अपहरण कर किया दुष्कर्म

 कवर्धा : कबीरधाम जिला के पांडातराई थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में मुंगेली जिले के युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग को कब्जे से मुक्त कराया गया है।

दरअसल, पांडातराई थाना में नाबालिग के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग को मुंगेली जिला के ग्राम बघनी भावर में रहने वाले युवक गणेश ध्रुव के साथ देखा गया है।


सूचना के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की तब आरोपी को कोरबा में देखे जाने की जानकारी लगी। जिस पर पुलिस ने आरोपी गणेश को नाबालिग के साथ गिरफ्तार किया।

नाबालिग को पुलिस ने परिजनों को सौंप कर जांच शुरू की है। जांच में पता चला कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म भी किया था। गणेश के खिलाफ पास्को एवं दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें