सर्व आदिवासी समाज बस्तर ब्लॉक का बैठक हुआ सम्पन्न - CG Sandesh

सर्व आदिवासी समाज बस्तर ब्लॉक का बैठक हुआ सम्पन्न

रविवार को ब्लॉक मुख्यालय बस्तर स्थित आदिवासी विश्राम भवन मे सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग की बैठक संपन्न हुई जिसमें आने वाली रणनीति एवं विभिन्न मुद्दो पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक मे सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई बस्तर का युवा प्रभाग विस्तार करने पर परिचर्चा किया गया । साथ ही ग्रामो में ग्राम सभा सशक्त कैसे बनाया जाय और ग्राम सभा अध्यक्ष पर बुद्धिजीवी लोगों को बनाने का आह्वान किया गया।

सामुदायिक वन संसाधन की दावा प्रक्रिया कहां कहां दिक्कत आ रही है और कितने गाँवों मे अभी पूरा हुआ है इस पर चर्चा किया गया है । गांव गांव में पांचवी अनुसूची, पेशा कानून और वन अधिकार कानून का कार्यशाला करने के संदर्भ में रणनीति तैयार किया है। बैठक युवा प्रभाग ब्लॉक अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप,उपाध्यक्ष लंबोदर मौर्य,सोमारू बघेल,साधु राम पोयाम, रामचंद मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर बघेल, कमलेश कश्यप,डमरू कश्यप, विजय कश्यप एवं अन्य पदाधिकारी और समाज के बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें